1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हाकी टीम पहला मैच हारी

भारतीय महिला हाकी टीम पहला मैच हारी

भारतीय महिला हाकी टीम के अमेरिका दौरे का आगाज निराशाजनक रहा और पहले ही मैच में उसे चैम्पियंस ट्राफी कांस्य पदक विजेता मेजबान ने 3.2 से हरा दिया।

women hockey team- India TV Hindi
women hockey team

मेन्हेम: भारतीय महिला हाकी टीम के अमेरिका दौरे का आगाज निराशाजनक रहा और पहले ही मैच में उसे चैम्पियंस ट्राफी कांस्य पदक विजेता मेजबान ने 3.2 से हरा दिया। भारत के लिये प्रीति दुबे 33वां मिनट दीपिका 38वां मिनट ने गोल किये जबकि अमेरिका के लिये कैथलीन शार्के छठा, कैटी बाम ,31वां, और केल्से के 48वां मिनट ने गोल दागे ।

मैच के छठे मिनट में अमेरिका के कैथलीन के गोल के दम पर बढत बना ली । भारत के लिये वंदना कटारिया का प्रयास नाकाम रहा। दूसरे क्वार्टर में भारतीयों ने हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके। तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही अमेरिका के लिये कैटी ने दूसरा गोल दागा। भारत ने दो मिनट बाद प्रीति दुबे के गोल के दम पर खाता खोला। 

दीपिका ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। चौथे क्वार्टर में हालांकि केल्से ने अमेरिका के लिये निर्णायक गोल कर दिया। भारत के कोच नील हागुड ने कहा , रियो ओलंपिक की अंतिम तैयारी के लिये ये मैच काफी अहम है। यह मुकाबला कठिन रहा लेकिन मेरी टीम ने अच्छा खेला। हम कमियों पर मेहनत करके अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगला मैच 21 जुलाई को खेला जायेगा ।