1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. RIO-2016: क्वार्टरफाइनल में हारीं साक्षी मलिक, टूटीं पदक की उम्मीदें

RIO-2016: क्वार्टरफाइनल में हारीं साक्षी मलिक, टूटीं पदक की उम्मीदें

शुरुआती मुकाबलों उम्दा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 58 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करन पड़ा है।

Sakshi Malik- India TV Hindi
Image Source : PTI Sakshi Malik

रियो डी जेनेरियो: भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक रियो ओलंपिक के 12वें दिन बुधवार को फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 58 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। साक्षी को रूस की महिला पहलवान कोबलोवा झोलोबोवा वालेरिया ने 9-2 से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोबलोवा को तकनीकी अंकों के आधार पर जीत मिली।

साक्षी पहले पीरियड में 1-0 से पीछे चल रहीं थीं। उन्हें इस पीरियड में एक चेतावनी भी मिली। दूसरे पीरियड में 3-0 से पिछड़ने के बाद साक्षी ने दो अंक लेकर वापसी की, लेकिन रूस की खिलाड़ी ने तुरंत पांच अंक लेकर उनकी हार तय कर दी। इसके बाद रूसी पहलवान ने दो अंक और हासिल किए और भारतीय खिलाड़ी के ओलम्पिक सफर को खत्म किया।

इससे पहले साक्षी ने बुधवार को ही अपने पहले मुकाबले में स्वीडन की पहलवान मलिन जोहान्ना मैटसन को 5-4 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने मालदोवा की इसानू मारियाना चेरदिवारा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद साक्षी तकनीकी अंकों के आधार पर जीतने में सफल रहीं थीं।