1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indonesia Open: ज्वाला-अश्विन की जोड़ी दूसरे दौर में

Indonesia Open: ज्वाला-अश्विन की जोड़ी दूसरे दौर में

भारत की युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ियां बुधवार को इंडोनेशिया बैडमिंटन ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गईं।

ashvini, jwala- India TV Hindi
ashvini, jwala

जकार्ता: भारत की युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ियां बुधवार को इंडोनेशिया बैडमिंटन ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गईं। मनु-सुमिथ जोड़ी ने फिलीपींस की जोड़ी पीटर गेब्रिएल मागनाये और अल्विन मोराडा को इस्तोरा गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में 32 मिनट में 21-13, 21-16 से सीधे सेटों से मात दी।

टूर्नामेंट के अगले दौर में भारतीय युगल जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के को सुंग ह्यून और शिन बेक चेयोल की छठी वरीय जोड़ी से होगा। इंडोनेशिया ओपन के महिला युगल वर्ग में ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी ने फेबरियाना द्विपुजी कुसुमा और रिबका सुगियार्तो की इंडोनेशियाई जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 20-22, 21-10 से मात दी।

टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए ज्वाला-अश्विन की जोड़ी को चीन की हुयांग याकियोंग और तांग जिन्हुआ की जोड़ी को मात देनी होगी। समीर वर्मा को विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई से 11-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग का दूसरा दौर का मुकाबला गुरुवार को होगा, जिसमें भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का सामना इंडोनेशिया की फितिरानी फितिरानी से होगा।