1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंटर मिलान ने गेनोआ पर दर्ज की 3-0 से धमाकेदार जीत

इंटर मिलान ने गेनोआ पर दर्ज की 3-0 से धमाकेदार जीत

इंटर मिलान ने पहले हाफ तक इस बढ़त को बरकरार रखा और गेनोआ को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

Inter Milan, Genoa- India TV Hindi
Image Source : GETTY Football 

इंटर मिलान ने सेरी-ए मुकाबले में गेनोआ को 3-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंटर मिलान इस मैच में सेरी ए के लगातार चार मैचों में जीत के साथ उतरा था। इंटर मिलान की तरफ से रोमेलु लुकाकु ने मैच के पहले मिनट में ही गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

इंटर मिलान ने पहले हाफ तक इस बढ़त को बरकरार रखा और गेनोआ को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

दूसरे हाफ में मातेओ दारमिआन ने 69वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद एलेक्सिस सानचेज ने 77वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

इंटर ने जहां अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा वहीं, गेनोआ निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा।

इंटर मिलान ने इस जीत से 56 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।