A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का आईओए और एनएसफ ने किया स्वागत

टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का आईओए और एनएसफ ने किया स्वागत

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा, "भारतीय ओलम्पिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का समर्थन करता है।"

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Tokyo Olympic

नई दिल्ली| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) ने टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों के ऐलान पर खुशी जाहिर की है। यह खेल इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इन्हें टाल दिया गया है और अब यह खेल 2021 में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा, "भारतीय ओलम्पिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का समर्थन करता है।"

आईओए ने कहा है कि वह एनएसएफ के संपर्क में हैं और अभी तक उन्होंने नए कैलेंडर पर काम करना चालू नहीं किया है।