1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : चेन्नइयन और ईस्ट बंगाल दोनों की नजरें जीत पर, फातोर्दा में होगा मुकाबला

ISL-7 : चेन्नइयन और ईस्ट बंगाल दोनों की नजरें जीत पर, फातोर्दा में होगा मुकाबला

चेन्नइयन से ज्यादा नॉर्थईस्ट ने ही इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा ड्रॉ खेले हैं। कोच लाजलो को उम्मीद है कि उनकी टीम बेहतर करेगी।

Sports, football, India, ISL - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@SC_EASTBENGAL/@CHENNAIYINFC ISL 

चेन्नइयन एफसी आज फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले को जीतकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपने अंकों में इजाफा करना चाहेगी। चेन्नइयन पिछले सात मैचों में केवल एक ही मैच हारी है। लेकिन दो बार की चैम्पियन ने पिछले 11 मैचों में पांच मैच ड्रॉ भी खेले हैं। 

चेन्नइयन से ज्यादा नॉर्थईस्ट ने ही इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा ड्रॉ खेले हैं। कोच लाजलो को उम्मीद है कि उनकी टीम बेहतर करेगी।

ईस्ट बंगाल ने हाल में ब्राइट एनोबाखरे के साथ नया करार किया है और उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर बहुत अच्छा प्रभाव डाला है। हालांकि चेन्नइयन के कोच पूरी टीम की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ, ईस्ट बंगाल की टीम पिछले छह मैचों से अजेय चल रही है और कोच रोबी फॉलर की टीम अब प्लेआफ स्थान से केवल पांच अंक पीछे है। फॉलर का मानना है कि उनकी टीम प्लेआफ स्थान में जगह बना सकती है।