1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: चेन्नई ने मुम्बई को 2-0 से हराया

ISL: चेन्नई ने मुम्बई को 2-0 से हराया

मुम्बई: मेंदोजा वेलेंसिया द्वारा दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से चेन्नई एफसी ने शुक्रवार को खेल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया।

ISL: चेन्नई ने मुम्बई को...- India TV Hindi
ISL: चेन्नई ने मुम्बई को 2-0 से हराया

मुम्बई: मेंदोजा वेलेंसिया द्वारा दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से चेन्नई एफसी ने शुक्रवार को खेल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया।

मेंदोजा ने इस मैच के 60वें और 66 वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाई। मेंदोजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अपने पहले मैच में इस टीम को एटलेटिको डी कोलकाता से 2-3 से हार मिली थी।

इसके बाद दिल्ली डायनामोज ने उसे 1-0 से हराया था। इसके बाद हालांकि इस टीम ने जोरदार वापसी करते हुए गोवा को 4-0 से हराया और अब मुम्बई को 2-0 से हराते हुए छह अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में तीसरे क्रम पर पहुंच चुकी है।

कोलकाता ने तीन मैच खेले हैं और सात अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि एफसी गोवा ने चार अंकों के साथ सात अंक हासिल किए हैं। यह टीम तालिका में दूसरे क्रम पर है।

चेन्नई को अपने अगले मैच में गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 20 अक्टूबर को नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी से भिड़ना है।