1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: परेरा ने दिल्ली को चेन्नईयिन पर जीत दिलायी

ISL: परेरा ने दिल्ली को चेन्नईयिन पर जीत दिलायी

चेन्नई: ब्राजीली विंगर मार्सेलिन्हो लीते परेरा के दो गोल की मदद से दिल्ली डायनामोस ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को यहां मौजूदा चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराकर तीसरे सत्र में

Delhi Dynamos FC player Milan Singh Ongnam in action...- India TV Hindi
Delhi Dynamos FC player Milan Singh Ongnam in action against Chennaiyin FC

चेन्नई: ब्राजीली विंगर मार्सेलिन्हो लीते परेरा के दो गोल की मदद से दिल्ली डायनामोस ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को यहां मौजूदा चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराकर तीसरे सत्र में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। 

दिल्ली की टीम ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया। परेरा ने उसकी तरफ से पहला गोल 26वें मिनट में पेनल्टी पर किया। चेन्नई के गोलकीपर ड्वायन केर ने मिलन सिंह को बाक्स एरिया में गिरा दिया था जिसके बाद दिल्ली को यह पेनल्टी मिली थी। इसके छह मिनट बाद चेन्नई ने हालांकि बराबरी का गोल कर दिया। उसके लिये यह गोल जेजे लालपेखलुवा के पास पर मैकफेरलिन ओबागेमी ने किया। ओबागेमी ने जेजे से मिले शानदार पास का भरपूर उपयोग किया और गोल करने में कोई गलती नहीं की। दिल्ली के कप्तान और गोलकीपर एंटोनियो डोबलास सांटाना ने सही अंदाजा लगाते हुए गोल रोकने की अच्छी कोशिश भी की लेकिन इसमें वह नाकाम रहे। दिल्ली ने इसके बाद हमलावर तेवर अपनाये। इसका उसे जल्द ही फायदा मिला और उसने 34वें मिनट में परेरा के गोल से फिर से बढ़त बना दी। परेरा ने यह गोल गाद्जे के पास पर किया। सेनेगल के बादारा बादजी ने दिल्ली की तरफ से तीसरा गोल 84वें मिनट में दागा। बादजी ने कीन लेविस के क्रास पर गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। 

दिल्ली को मध्यांतर तक ही तीन गोल की बढ़त मिल सकती थी लेकिन 37वें और 40वें मिनट में उसने दो सुनहरे मौके गंवा दिए। 40वें मिनट में परेरा गोल करके अपनी हैट्रिक बनाने के करीब थे लेकिन वह अकेले गोलकीपर को नहीं छका पाये।