1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: चेन्नईयिन पर जीत से एफसी गोवा शीर्ष पर

ISL: चेन्नईयिन पर जीत से एफसी गोवा शीर्ष पर

चेन्नई : एफसी गोवा ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर दो गोल दागकर चेन्नईयिन एफसी को शुक्रवार को यहां 2-0 से हराकर इस टीम से मिली पिछली हार का बदला चुकता करने के साथ इंडियन

ISL: चेन्नईयिन पर जीत से...- India TV Hindi
ISL: चेन्नईयिन पर जीत से एफसी गोवा शीर्ष पर

चेन्नई : एफसी गोवा ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर दो गोल दागकर चेन्नईयिन एफसी को शुक्रवार को यहां 2-0 से हराकर इस टीम से मिली पिछली हार का बदला चुकता करने के साथ इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट की अंकतालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल किया।

इससे पहले घरेलू मैच में चेन्नईयिन से 0-4 से हारने वाली एफसी गोवा की टीम का शुक्रवार को भाग्य ने पूरा साथ दिया। उसे दो पेनल्टी मिली जिस पर वह गोल करने में सफल रहा। उसकी तरफ से लियो मोउरा : 64वें : और जोनाथन लुक्का : 78वें मिनट : ने गोल किये।
एफसी गोवा के इस जीत से आठ मैचों में 14 अंक हो गये हैं और वह एफसी पुणे सिटी और दिल्ली डायनामोस : दोनों 13 अंक : को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। चेन्नईयिन के आठ मैचों में अब भी दस अंक हैं लेकिन वह पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद गोवा को दूसरे हाफ के 63वें मिनट में तब पेनल्टी मिली जब चेन्नईयिन के मेंडी ने राफेल कोल्हो को बाक्स के अंदर नीचे गिरा दिया था। मोउरा ने पेनल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

इसके कुछ देर बाद फिर से गोवा को पेनल्टी मिली और इस बार लुक्का ने गोलकीपर को छकाकर गोल दागा। राफेल कोल्हो ने गोल के नजदीक खड़े थोंगककोसीम हाओकिप को गेंद थमायी। इसके बाद वापस कोल्हो के पास गेंद पहुंची जो उस पर गोल दागना चाहते थे लेकिन गेंद पहले मेहराजुद्दीन वाडु के घुटने और फिर से हाथ से टकरा गयी। रेफरी ने इस पर गोवा को पेनल्टी दे दी थी।