1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यह साल शानदार रहा, अगला लक्ष्य नंबर 1 बनना: सिंधू

यह साल शानदार रहा, अगला लक्ष्य नंबर 1 बनना: सिंधू

रियो ओलंपिक खेलों की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने व्यक्तिगत रूप से इस वर्ष को शानदार करार करते हुए कहा कि अब उसका लक्ष्य विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करना है।

PV Sindhu | Getty Images- India TV Hindi
PV Sindhu | Getty Images

मुंबई: रियो ओलंपिक खेलों की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने व्यक्तिगत रूप से इस वर्ष को शानदार करार करते हुए कहा कि अब उसका लक्ष्य विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करना है। सिंधू इस समय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘यह मेरे लिए शानदार वर्ष रहा है क्योंकि मैंने ओलंपिक में एक मेडल जीता जो बड़ी उपलब्धि है। यह सपने का साकार होना है। साथ ही हमेशा मेरे दिमाग में था कि मैं एक सुपर सीरीज खिताब जीतूंगी और यह सपना भी चाइना ओपन में पूरा हो गया। निश्चित रूप से अब लक्ष्य नंबर एक खिलाड़ी बनना है। मैंने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग हासिल कर ली है इसलिये मैं बहुत खुश हूं। मेरी इच्छा इसे जारी रखने की है और मैं इसे और सुधारना जारी रखूंगी।’

सिंधू के नाम 2013 और 2014 में विश्व चैम्पियनशिप सिंगल्स के 2 ब्रॉन्ज मेडल भी हैं। वह साल के अंत में होने वाली दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गई थी। रियो खेलों में ब्रॉन्ज मेडल के बारे में उन्होंने कहा, ‘प्रैक्टिस सेशन में मेरी कड़ी मेहनत का फल मिला। ओलंपिक से पहले और बाद में चीजें अलग थीं। रियो में पदक ने मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की और मुझे पे्ररित रखा। इसी तरह से मैं आगे बढ़ती हूं और मैं सचमुच अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं।’