A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

लिवरपूल के स्ट्राइकर डिवोक ओरिगी ने कहा कि अगर उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब नहीं जीतता है तो यह काफी दुखद होगा। 

<p>लिवरपूल खिताब नहीं...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

लंदन| लिवरपूल के स्ट्राइकर डिवोक ओरिगी ने कहा कि अगर उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब नहीं जीतता है तो यह काफी दुखद होगा। कोरोनावायरस के कारण जब लीग स्थगित हुई थी तब उनका क्लब 25 अंक आगे था और लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

ओरिगी ने हालांकि माना कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सबसे पहले है। डेली मेल ने ओरिगी के हवाले से लिखा है, "अब अगर हम खिताब नहीं जीतते तो यह काफी दुखदाई होगा। लेकिन जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी रहती हैं जिन पर आप नियंत्रण नहीं रख सकते। सुरक्षा इस समय सबसे अहम है।"

लिवरपूल 30 साल बाद कोच जर्गन क्लोप के मार्गदर्शन में खिताब जीतने के करीब था और उससे पहले ही 13 मार्च को सीजन स्थगित कर दिया गया था।