1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डोमैन, नाओमी को एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों का पुरस्कार

डोमैन, नाओमी को एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों का पुरस्कार

चंडीगढ: बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला हाकी खिलाड़ी के पुरस्कार से

ohn John Dohmen- India TV Hindi
ohn John Dohmen

चंडीगढ: बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला हाकी खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा । 

यहां आज आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार दिये गए । खेलों के इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों, गोलकीपरों, उदीयमान सितारों, कोचों और अंपायरों को एक रंगारंग समारोह में पुरस्कार दिये गए । 

भारतीय कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश (वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) और हरमनप्रीत सिंह (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी) के पुरस्कार की दौड़ में थे लेकिन दोनों की झोली खाली रही । 

ब्रिटेन की मैडी हिच को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार मिला । वहीं आयरलैंड के डेविड हर्टे लगातार दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष गोलकीपर चुने गए । 

बेल्जियम के डोमैन के अलावा आर्थर वान डोरेन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया । वहीं महिला वर्ग में यह पुरसकार अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को मिला । वह 2016 हाकी चैम्पियंस ट्राफी में भी सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुनी गई थी जिसमें उनकी टीम ने खिताब जीता था । 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार पुरूष और महिला दोनों वर्ग में ब्रिटेन को मिले । पुरूष वर्ग में डैनी कैरी और महिला वर्ग में कारेन ब्राउन ने यह पुरस्कार जीता । 
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष अंपायर का पुरस्कार जर्मनी के क्रिस्टियन ब्लाश और महिला वर्ग में बेल्जियम की लौरिन डेनफोर्ज को मिला । 

एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस मौके पर कहा , मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं । मुझे खुशी है कि इस पुरस्कार समारोह से खेल को वैश्विक स्तर पर वह दर्जा मिला, जिसका यह हकदार है । इन खिलाडि़यों के प्रदर्शन से आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिलेगी ।