1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेनल्टी शूटआउट तक खिंचे इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-2 हरा दिया।

Photo: Hockey India- India TV Hindi
Photo: Hockey India

लखनऊ: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेनल्टी शूटआउट तक खिंचे इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-2 हरा दिया। इस मैच में भारत के गोलकीपर विकास दहिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस सेमीफाइनल मैच के फुल टाइम तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में विकास दहिया ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के पहले 5 में से 3 पेनल्टी शूआउट को रोककर भारत की जीत की राह बेहद आसान कर दी। भारत ने अपने 4 स्ट्रोक पर 4 गोल दागकर यह मैच जीत लिया। विकास को उनकी शानदार गोलकीपिंग के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। भारत के लिए गुरजंत सिंह (42वां) और मनदीप सिंह (48वां मिनट) ने गोल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टाम क्रेग (14वां मिनट) और शार्प (57वां) ने गोल दागे।

इससे पहले भारत इस मैच में करीब 40 मिनट तक के खेल तक ऑस्ट्रेलिया से पीछे था, लेकिन भारत की ओर से 42वें मिनट में गुरंदिर के गोल दागते ही टीम लय में लौट आई और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले गोल के 6 मिनट बाद ही भारत ने दूसरा गोल दाग कर अपनी बढ़त 2-1 कर ली। ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 की बढ़त बनाने के बाद करीब 10 मिनट तक भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर यह बढ़त कायम रखी, लेकिन 57वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने गोल कर स्कोर को लेवल कर लिया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।