1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कैग्लियारी ने जुवेंतस को 0-2 से हराया, मिलान ने दर्ज की सम्पडोरिया पर जीत

कैग्लियारी ने जुवेंतस को 0-2 से हराया, मिलान ने दर्ज की सम्पडोरिया पर जीत

कैग्लियारी ने मैच में आक्रामक शुरूआत की और आठवें मिनट में ही लुका गागलियानो के गोल की मदद से 1-0 से की बढ़त बना ली। 

Zlatan Ibrahimovic,UEFA Champions League,U.S. Lecce,Serie A,S.S. Lazio,Juventus F.C.,Cristiano Ronal- India TV Hindi
Image Source : PTI Juventus F.C.

इटली लीग की मौजूदा चैंपियन जुवेंतस को सेरी-ए लीग में कैग्लियारी के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक अन्य मैच में एसी मिलान ने अपना अजेयक्रम जारी रखते हुए सम्पडोरिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ही अपना लगातार नौवां सेरी-ए लीग खिताब जीतने के बाद जुवेंतस के कोच मॉरिजियो सारी इस मैच में कई बदलाव के साथ उतरे थे।

कैग्लियारी ने मैच में आक्रामक शुरूआत की और आठवें मिनट में ही लुका गागलियानो के गोल की मदद से 1-0 से की बढ़त बना ली। इसके बाद जियोवन्नी शिमोन ने हाफ टाइम से पहले इंजुरी टाइम में गोल कर कैग्लियारी को 2-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

एक अन्य मैच में एसी मिलान ने सम्पडोरिया को करारी मात दी। मिलान के लिए ज्लाटन इब्राहिमोविक ने चौथे और 58वें मिनट में, हकान काल्हागोग्लु ने 52वें और राफेल लिएगो ने इंजुरी टाइम में गोल किए। वहीं, सम्पडोरिया की ओर से क्रिस्टोफर एसकिदसेन ने 87वें मिनट में गोल किया।