A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में हारीं ज्वाला-अश्विनी

आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में हारीं ज्वाला-अश्विनी

सिडनी: भारत की शीर्ष वरीय महिला युगल बैडमिंटन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। ज्वाला-अश्विनी को नित्या कृशिंदा माहेश्वरी और ग्रेजिया पोली

आस्ट्रेलियन ओपन के...- India TV Hindi
आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में हारीं ज्वाला-अश्विनी

सिडनी: भारत की शीर्ष वरीय महिला युगल बैडमिंटन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। ज्वाला-अश्विनी को नित्या कृशिंदा माहेश्वरी और ग्रेजिया पोली की इंडोनेशियाई जोड़ी ने सीधे गेमों में मात दे दी।

चौथी वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 32 मिनट में 21-14, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

गुरुवार को ही भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और शीर्ष महिला स्टार सायना नेहवाल भी दूसरे दौर का अपना-अपना मैच खेलेंगे।