1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Rio Olympics: ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी शुरूआती मुकाबले में जापान से हारी

Rio Olympics: ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी शुरूआती मुकाबले में जापान से हारी

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी की ओलंपिक महिला युगल बैडमिंटन स्पर्धा में शुरूआत निराशाजनक तरीके से हुई, जिन्हें ग्रुप ए के शुरूआती मुकाबले में आज यहां दुनिया की नंबर एक टीम जापान से सीधे गेम में पराजय का मुंह देखना पड़ा।

jwala- India TV Hindi
jwala

रियो डि जिनेरियो: ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी की ओलंपिक महिला युगल बैडमिंटन स्पर्धा में शुरूआत निराशाजनक तरीके से हुई, जिन्हें ग्रुप ए के शुरूआती मुकाबले में आज यहां दुनिया की नंबर एक टीम जापान से सीधे गेम में पराजय का मुंह देखना पड़ा।

ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को अयाका ताकाहाशी और मिसाकी मातसुमोतो से महज 36 मिनट में 15-21, 10-21 से हार मिली। अब यह भारतीय जोड़ी कल दूसरे ग्रुप मैच में दुनिया की 11वें नंबर की हालैंड की जोड़ी इफजे मुस्केन्स और सेलेना पिएक से भिड़ेगी।

ज्वाला और अश्विनी ने 4-1 से बढ़त से शुरूआत की लेकिन जापानी जोड़ी ने उन्हें पछाड़ने में जरा भी देरी नहीं की। ज्वाला और अश्विनी पहले ब्रेक में 8-11 से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद एक बार भी अंतर को कम नहीं कर सकीं।

जापानी जोड़ी ने कुछ शानदार विनर लगाये और शुरूआती गेम ज्यादा मशक्कत किये बिना 19 मिनट में अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी यही हाल रहा जिसमें जापानी जोड़ी ने 6-3 से बढ़त हासिल की और ज्वाला-अश्विनी की लयहीनता और कुछ गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की।