A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की सड़क दुर्घटना में मौत

राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की सड़क दुर्घटना में मौत

राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा ब्लूमिंग बड्स स्कूल के पास हुआ। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की सड़क दुर्घटना में मौत- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की सड़क दुर्घटना में मौत  

रांची। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकास कुमार रावत की मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा ब्लूमिंग बड्स स्कूल के पास हुआ। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उनकी मौत पर दुख जताते हुए देवघर के कबड्डी खिलाड़ियों ने कहा कि वह बुधवार को बोकारो में झारखंड पुलिस (जेएपी) की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले थे। 

रावत ने 2011 से 2014 के बीच झारखंड के लिए जूनियर एवं सीनियर स्तर पर कबड्डी खेली है।