1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुप लीग: घर में लगातार तीसरे ड्रॉ से बचना चाहेंगे केरला ब्लास्टर्स

इंडियन सुप लीग: घर में लगातार तीसरे ड्रॉ से बचना चाहेंगे केरला ब्लास्टर्स

केरला ब्लास्टर्स रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन का अपना तीसरा मुकाबले खेलेगी।

kerala blasters would face mumbai city fc in an indian...- India TV Hindi
kerala blasters would face mumbai city fc in an indian super league match

कोच्चि: केरला ब्लास्टर्स रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन का अपना तीसरा मुकाबले खेलेगी। दो बार आईएसएल का फाइनल खेल चुकी यह टीम अब तक घर में खेले गए बीते दो मुकाबलों में नफा-नुकसान से दूर रही है लेकिन तीसरे मैच के साथ वह अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

केरला ब्लास्टर्स ने अपने घर में सीजन-4 के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन एटीके का सामना किया था, जो गोलरहित ड्रॉ रहा था। इसके बाद उसका सामना पदार्पण कर रही जमशेदपुर एफसी से हुआ और यह मैच भी बिना गोल के समाप्त हुआ। अब केरल की टीम तीसरी बार अपने घर में अजेय रहने का क्रम बरकरार रखना चाहेगी।

केरला ब्लास्टर्स इस सीजन में तीसरी ऐसी टीम है, जिसने अब तक जीत नहीं हासिल की है। उसका सामना एक ऐसी टीम से हो रहा है, जिसे अपने पिछले मैच में पुणे सिटी से हार मिली थी। मुंबई की टीम इस बात का फायदा उठाना चाहेगी कि केरल ने अपने घर में अब तक एक भी गोल नहीं किया है और यह बात उसे मनोबल प्रदान करेगी।

हालांकि दो बातों से उसे सावधान रहना होगा। उसे यह नहीं भूलना होगा कि केरल बीते सीजन की उपविजेता है और वह अपने जुनूनी प्रशंसकों के सामने तीसरी बार खेल रही होगी। केरल को लगातार तीन मैच घर में खेलने के बाद 9 दिसंबर को गोवा में एफसी गोवा से भिड़ना है।

मुम्बई सिटी के मुख्य कोच एलेक्सजेंडर गुइमारेस को अब तक काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कारण यह है कि चौथे सीजन के शुरुआती चार में से तीन मैच उनकी टीम को घर से बाहर खेलना पड़ा है।

केरल की टीम अपने तीसरे मैच में हर हाल में जीत चाहती है और बीते दो मैचों से उसका आत्मबल भी बढ़ा है और इसी के दम पर वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। जहां तक गुइमारेस की टीम का सवाल है तो यह टीम को काउंटर अटैक को अच्छी तरह संचालित करना होगा। गुइमारेस इस साल रीटेन किए गए एकमात्र कोच हैं और उनकी देखरेख में मुम्बई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।