1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. किरेन रिजीजू ने गुडफ्राइडे पर दिया संदेश, 'सबसे अंधियारी रात खत्म हो जाएगी'

किरेन रिजीजू ने गुडफ्राइडे पर दिया संदेश, 'सबसे अंधियारी रात खत्म हो जाएगी'

 कोरोनावायरस के कारण पूरा विश्व संकट से जूझ रहा है और इसी संकट के बीच उन्होंने सकारात्मक रहने की अपील की है।

Kiren Rijiju- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU Kiren Rijiju

नई दिल्ली| खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने गुड फ्राइडे के मौके पर लोगों से सकारात्मक रहने को कहा है। इस समय कोरोनावायरस के कारण पूरा विश्व संकट से जूझ रहा है और इसी संकट के बीच उन्होंने सकारात्मक रहने की अपील की है।

रिजीजू ने ट्वीट किया, "उम्मीद है कि सबसे अंधियारी रात खत्म हो जाएगी और सूरज फिर निकलेगा। इस पवित्र दिन सकारात्मक उम्मीद बनाए रखें। गुड फ्राइडे अच्छा रहे।"

रिजीजू ने हाल ही में अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की मदद की है।