रियो डी जेनेरियो: भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के पहले दौर में हार कर रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए हैं। पेस-बोपन्ना की जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और मारसिन माटकोव्सकी की जोड़ी ने मात दी।
पौलेंड की जोड़ी ने एक घंटे 24 मिनट चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 6-4, 7-6 (6) से मात दी। अपना रिकार्ड सातवां और आखिरी ओलंपिक खेल रहे पेस का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया। वह 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं।पहले दौर के मैच से पूर्व हुए
विवादों से टीम को नुकसान ही हुआ और कोर्ट पर उनके बीच जरा भी तालमेल नजर नहीं आया। पेस का आखिरी ओलंपिक मैच विवादों की पृष्ठभूमि में खत्म हो गया। विश्व टीम टेनिस खेलने के बाद यहां उनके देर से पहुंचने पर सवाल उठे और इसके बाद खेलगांव में उन्हें अपार्टमेंट में कमरा नहीं मिलने पर विवाद पैदा हुआ।