1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिएंडर पेस को रोहन बोपन्ना के साथ मिला 'टिकट टू ओलंपिक'

लिएंडर पेस को रोहन बोपन्ना के साथ मिला 'टिकट टू ओलंपिक'

लिएंडर पेस अपने 7वें ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने उन्हें पुरूष युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना का जोड़ीदार बनाया है।

leander paes- India TV Hindi
leander paes

नई दिल्ली: लिएंडर पेस अपने 7वें ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने उन्हें पुरूष युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना का जोड़ीदार बनाया है। बोपन्ना हालांकि साकेत मायनेनी के साथ जोड़ी बनाने के इच्छुक थे।

5 अगस्त से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये टीम की घोषणा करते हुए AITA प्रमुख अनिल खन्ना ने कहा कि बोपन्ना मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा के साथ जोड़ी बनायेंगे क्योंकि महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने इसकी मांग की थी। सानिया महिलाओं की युगल स्पर्धा में प्रार्थना थोम्बरे के साथ जोड़ी बनायेंगी।

उम्मीदों के अनुरूप AITA ने बोपन्ना का मायनेनी को उनका जोड़ीदार बनाने का आग्रह ठुकरा दिया। एआईटीए ने कहा कि भारत की रियो ओलंपिक में पदक की सर्वश्रेष्ठ उम्मीद को देखते हुए उन्हें पेस के साथ जोड़ीदार बनाया गया है, जिन्होंने इस महीने के शुरू में फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीता है।

खन्ना ने कहा, वह (बोपन्ना) ने चयनसमिति को इस बात के कारण भी बताये थे कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि साकेत बेहतर युगल जोड़ीदार होंगे। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।