1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने-अपने मुकाबले हार चीन ओपन से बाहर हुए पेस और बोपन्ना

अपने-अपने मुकाबले हार चीन ओपन से बाहर हुए पेस और बोपन्ना

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और रियो ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स वर्ग में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले रोहन बोपन्ना अपना-अपना मुकाबला हारकर चीन ओपन से बाहर हो गए।

Leander Paes and Rohan Bopanna | PTI File Photo- India TV Hindi
Leander Paes and Rohan Bopanna | PTI File Photo

बीजिंग: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और रियो ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स वर्ग में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले रोहन बोपन्ना अपना-अपना मुकाबला हारकर चीन ओपन से बाहर हो गए। बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को स्पेन की राफेल नडाल और पाब्लो कॉरेनो की जोड़ी ने 6-7, 4-6 से हराकर बाहर कर दिया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा टूर्नामेंट में सोमवार को हुए एक अन्य मुकाबले में लिएंडर पेस और जर्मनी के आंद्रे बेगेमान की जोड़ी को अमेरिका के जैक सोक और ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक की जोड़ी ने 6-3, 5-7, 7-10 से मात दी। पेस और बेगेमान की जोड़ी ने बहुत ही कड़ा संघर्ष किया लेकिन अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पेस और बोपन्ना का चीन ओपन का सफर पूरा हो गया।

बोपन्ना-डेनियल ने अपने मुकाबले की शुरुआत काफी सकारात्मक तौर पर की थी, लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। अब इस टूर्नामेंट में नडाल और उनके जोड़ीदार कारेनो का सामना चीन की जोड़ी माओ-शिन गोंग और जे झांग से होगा।