नई दिल्ली: स्पेन की एक कोर्ट ने बुधवार को दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर्स में एक रहे लियोनेल मेसी को 21 महीने की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें टैक्स विवाद मामले में सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने उन पर करीब 15 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने मेसी के पिता को भी 21 महीने की सजा सुनाई है। मेसी के पिता पर 11.21 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
कोर्ट ने यह सजा तीन टैक्स के मामलों में सुनाई है। इंटरनेशनल लेवल पर वह अर्जेंटीना के लिए खेलते थे जबकि क्लब और लीग लेवल पर स्पेन के बार्सिलोना के लिए खेलते हैं।
जानकारी के अनुसार, मेसी को अपनी छवि गढ़ने के मामले में टैक्स चोरी का दोषी ठहराया गया और स्पेन के के टेलोनिया कोर्ट ने उन्हें 21 माह की सजा सुनाई है। चूंकि यह सजा दो साल से कम की है और न तो लियोनल मेसी तथा न ही उनके पिता जोर्गे का कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए उन्हें जेल जाने की जरूरत नहीं होगी।
अपने बचाव में मेसी ने कहा था कि उन्हें और उनके पिता को टैक्स नियमों के बारे में जानकारी नहीं थी हालांकि स्टेट अटार्नी मारिया माजा ने इस दावे को लगभग खारिज करते हुए महान फुटबॉलर की माफिया बॉस से तुलना की।
बता दें, कुछ दिन पहले ही मेसी ने कोपा अमेरिका कप के फाइनल में हार के बाद संन्यास का एलान किया था। फाइनल मैच में मेसी पैनल्टी गोल करने से चूक गए थे। अर्जेंटीना को 4-2 से चिली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।