1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर गार्डियोला की मां का कोरोना वायरस के कारण हुआ निधन

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर गार्डियोला की मां का कोरोना वायरस के कारण हुआ निधन

पेप गार्डियोला की मां का कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थी ।

Pep Guardiola- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Pep Guardiola

लंदन| मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर पेप गार्डियोला की मां का कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थी । क्लब ने एक बयान में कहा ,‘‘ मैनचेरस्टर सिटी परिवार पेप की मां डालर्स साला कारियो के निधन से शोकसंतप्त है। उनका बार्सीलोना में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ क्लब से जुड़े सभी लोगों की ओर से हम पेप, उसके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

स्पेन में कोरोना वायरस से अब तक 13055 मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में वहां 637 लोगों ने दम तोड़ा है। 

बता दें कि पेप गार्डियोला पिछले कई सालों से इंग्लिश प्रीमीयर लीग के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर हैं। उनके काल में टीम ने ख़िताब पर कब्ज़ा भी जमाया है।