1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के मालिकों ने फ्रांस के क्लब ट्रॉयेस को खरीदा

मैनचेस्टर सिटी के मालिकों ने फ्रांस के क्लब ट्रॉयेस को खरीदा

सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) पिछले मालिक डेनियल मेसोनी की हिस्सेदारी खरीदने के बाद ट्रॉयेस में बहुमत शेयरधारक बन गया है। 

Football, sports - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Football

फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के अबु धाबी के मालिकों ने गुरुवार को फ्रांस की दूसरी डिविजन की टीम ट्रॉयेस के रूप में 10वें क्लब को खरीदने की घोषणा की। सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) पिछले मालिक डेनियल मेसोनी की हिस्सेदारी खरीदने के बाद ट्रॉयेस में बहुमत शेयरधारक बन गया है। 

सीएफजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो ने कहा, ‘‘फ्रांस की फुटबॉल टीमों में पिछले कुछ समय से हमारी रुचि थी और हम ईएसटीएसी (ट्रॉयेस) पर गौर कर रहे थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमने 10वें क्लब के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली और हम फ्रांस में हमारी स्थाई मौजूदगी है। ’’