1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. करार को लेकर बायर्न म्यूनिख से खिसिया गए हैं मैन्युएल नेयुर

करार को लेकर बायर्न म्यूनिख से खिसिया गए हैं मैन्युएल नेयुर

नेयुर ने जर्मनी के अखबार बिल्ड को बताया, "मैं जब से यहां पर हूं सभी बातचीत काफी गोपनीय रही हैं.. कुछ भी लीक नहीं हुआ।"

Manuel Neuer has moved from Bayern Munich over the deal - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Manuel Neuer has moved from Bayern Munich over the deal 

म्यूनिख। जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के कप्तान और बेहतरीन गोलकीपर मैन्युएल नेयुर क्लब के साथ करार बढ़ाने को लेकर की जा रही बातचीत को लेकर खिसिया गए हैं।

नेयुर ने जर्मनी के अखबार बिल्ड को बताया, "मैं जब से यहां पर हूं सभी बातचीत काफी गोपनीय रही हैं.. कुछ भी लीक नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अब हालिया बातचीत लगातार मीडिया में आने लगी है और उनमें से अधिकतर गलत होती हैं। इससे मैं परेशान हो गया।।"

ऐसी खबरें हैं कि नेयुर का करार खत्म किया जा सकता है और जून में वह बायर्न से जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - मुक्केबाजी महासंघ ने मुक्केबाजों के लिये मानसिक फिटनेस सत्र का आयोजिम किया

बिल्ड के मुताबिक, नेयुर और उनके एजेंट क्लब के साथ पांच साल का करार चाहते हैं।