1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैन के बाद और भी कठिन मुकाबला खेलना चाहती हैं शारापोवा

बैन के बाद और भी कठिन मुकाबला खेलना चाहती हैं शारापोवा

मारिया शारापोवा को 15 महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद स्टुटगार्ट में विवादास्पद वापसी में सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन उनका कहना है कि आगामी दिनों में और कठिन मैच उनकी प्राथमिकता हैं।

sharapova wants to play even more difficult after ban- India TV Hindi
sharapova wants to play even more difficult after ban

स्टुटगार्ट: मारिया शारापोवा को 15 महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद स्टुटगार्ट में विवादास्पद वापसी में सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन उनका कहना है कि आगामी दिनों में और कठिन मैच उनकी प्राथमिकता हैं। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक शारापोवा को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुश्किल मुकाबले में क्रिस्टिना मलादेनोविच से 3-6, 7-5, 6-4 की हार मिली। (IPL10: आज अपने घर में दिल्ली से लड़ेगा पंजाब)

शारापोवा 2016 आस्ट्रेलियाई ओपन में मेलडोनियम की पाजीटिव पायी गयी थीं और उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। उसके बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। मैच के बाद उन्होंने कहा, मैं गुस्से में नहीं हूं, दूसरे सेट में जब मैं आगे थी, तो मुझे उस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए था इसलिये यह थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि इससे मैंने उसे मैच में वापसी करने का मौका दे दिया।

उन्होंने कहा, मैं उस पर दबाव नहीं बना सकी और अगर आप उस जैसी खिलाड़ी के साथ ऐसा करते हो तो यह खतरनाक हो जाता है। मलादेनोविच अब फाइनल में जर्मनी की लौरा सिगेमंड से होगी जिन्होंने चौथी वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-4, 7-5 से हराया।