1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैरीकोम ने मणिपुर छोड़ने की ख़बरों के कहा बकवास

मैरीकोम ने मणिपुर छोड़ने की ख़बरों के कहा बकवास

नयी दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने आज इन खबरों को बकवास करार दिया कि वह बढ़ती आतंकी घटनाओं के कारण अपने घरेलू राज्य मणिपुर को छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

मैरीकोम ने मणिपुर...- India TV Hindi
मैरीकोम ने मणिपुर छोड़ने की ख़बरों के कहा बकवास

नयी दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने आज इन खबरों को बकवास करार दिया कि वह बढ़ती आतंकी घटनाओं के कारण अपने घरेलू राज्य मणिपुर को छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

मैरीकोम ने कहा कि राष्ट्रीय दैनिक ने उनके हवाले से गलत बयानबाजी की कि वह उत्तर पूर्व के आतंकी संगठन के इस महीने सेना के 18 कर्मचारियों की हत्या किए जाने के बाद मणिपुर छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकोम ने बयान में कहा, प्रिय मित्रों, इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के संदर्भ में, मैं विनम्रता और निष्ठा से घोषित करती हूं कि मणिपुर में आतंकवाद की स्थिति को लेकर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

उन्हौंने कहा, मैंने कभी मणिपुर से जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं मणिपुर की निवासी हूं और हमेशा इस पर बरकार रहूंगी और मुझे गर्व है कि मैं दिल से भारतीय हूं। जय हिंद।