A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Formula 1 : रेड बुल के वसेर्टेपन ने जीती इमीलिया रोमांगा ग्रां प्री रेस

Formula 1 : रेड बुल के वसेर्टेपन ने जीती इमीलिया रोमांगा ग्रां प्री रेस

वसेर्टेपन ने तीसरे स्थान से रेस की शुरुआत की और बाद में वह टीम साथी सर्जियो पेरेज को पीछे छोड़ते हुए उनसे आगे निकल गए।

Max Verstappen- India TV Hindi
Image Source : GETTY Max Verstappen

इमोला (इटली)| रेड बुल के मैक्स वसेर्टेपन ने रविवार को यहां इमीलिया रोमांगा ग्रां प्री फॉर्मूला वन का खिताब अपने नाम कर लिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हेमिल्टन को दूसरे और मैक्लेरेन के लेंडो नोरिस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

वसेर्टेपन ने तीसरे स्थान से रेस की शुरुआत की और बाद में वह टीम साथी सर्जियो पेरेज को पीछे छोड़ते हुए उनसे आगे निकल गए। वसेर्टेपन का इस सीजन का यह पहला और करियर का 11वां खिताब है।

फॉर्मूला वन ग्रां प्री में अगली रेस पुर्तगाल में दो मई को होगी।