A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स के लिए मेसी को मिली अर्जेंटीना टीम में जगह

विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स के लिए मेसी को मिली अर्जेंटीना टीम में जगह

अर्जेंटीनी टीम को एक्वाडोर के साथ ब्यूनस आयर्स में 26 मार्च और ला पाज में पांच दिनों बाद बोलीविया से साउथ अफ्रीका जोन क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के तहत भिड़ना है।

argentina national team, argentina national football team, argentina football squad, 2022 world cup - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Lionel Messi

बोलीविया और इक्वाडोर के साथ होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर मुकाबलों के लिए दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 23 सदस्यीय टीम में 32 साल के मेसी के अलावा मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले सर्गियो एग्वेरो, जुवेंतस के फॉरवर्ड पाउलो डायबाला और इंटर मिलान के लाउटारो मार्टिनेज को भी जगह मिली है।

अर्जेंटीनी टीम को एक्वाडोर के साथ ब्यूनस आयर्स में 26 मार्च और ला पाज में पांच दिनों बाद बोलीविया से साउथ अफ्रीका जोन क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के तहत भिड़ना है।

मेसी अभी सस्पेंडेड हैं और इसी कारण वनह इक्वाडोर के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे।

मुख्य कोच लियोनेल स्कैलोनी ने कोरोनावायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के बावजूद इस टीम में पांच एसे खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनका सम्बंध इटली से है और जहां कोरोनावायस काफी विकराल रूप ले चुका है।

इटली में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण सेरी ए मुकाबले 3 अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए हैं।