1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी को बधाई दी

मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी को बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता।

Sakshi Malik- India TV Hindi
Sakshi Malik

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है।

मोदी ने ट्वीट किया, "साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।"

Modi tweets

साक्षी ओलम्पिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं।

23 साल की साक्षी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया।

कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण जापान की कोओरी इको ने जीता जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने रजत हासिल किया। काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था।