1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोदी, सोनिया ने सिंधु को बधाई दी, बिग बी ने शोभा डे पर साधा निशाना

मोदी, सोनिया ने सिंधु को बधाई दी, बिग बी ने शोभा डे पर साधा निशाना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का करने पर पी. वी. सिंधु को

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का करने पर पी. वी. सिंधु को बधाई दी। दूसरी तरफ महानायक अमिताभ बच्चन ने बधाई के साथ-साथ अंग्रेज़ी की लेखिका शोभा डे पर निशाना भी साध डाला।

Modi Tweets

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "शानदार प्रदर्शन सिंधु। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सिंधु की 'प्रेरणादायक जीत' के लिए उन्हें बधाई दी। सोनिया ने सिंधु को भेजे बधाई संदेश में लिखा, "सिंधु ने अपने अटूट आत्मविश्वास भरे खेल से पूरे देश का मान बढ़ाया है।"

उधर बॉलीवुड ने भी न सिर्फ सिंधू को बधाई दी बल्कि इस बहाने उन लोगों को भी आड़े हाथ लिया जो ओलंपिक में भारतीय दल के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे थे। बिग बी ने लेखिका शोभा डे पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया: आपने ''बोलने वालों'' की बोलती बंद कर दी..कर्म बोलता है और वो कभी कभी ''कलम'' को भी हरा देता है! बधाई!!

Amitabh Bachchan tweets

ग़ौरतलब है कि शोभा डे ने इसके पहले ट्वीट करके भारतीय ओलंपिक दल के प्रदर्शन का मज़ाक उड़ाया था और सोशल मीडिया में इसे लेकर काफी हंगाम हुआ था।

आमिर ख़ान ने लिखा: बधाई! तुमने भारत का सिर ऊंचा कर दिया!!! फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं! लव!

Amir khan tweets

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने ट्वीट किया: तुम पर बहुऊऊऊऊऊऊऊत फ़र्क़्र है....जांबाज़...

Sania Mirza

कपिल देव ने कहा: मैं तुम्हें सलाम करता हूं। वो स्मैश पर्वतों को भी हिला सकते हैं। क्या आक्रमकता थी!!! एक और भारतीय महिला ने रच दिया इतिहास।

Kapil Dev tweets

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रियोसेंटर पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां वह सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलीना मारिन से भिड़ेंगी।

सिंधु ओलम्पिक की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं।