1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'मोहम्मद अली का अंतिम संस्कार शुक्रवार को लुइसविल में'

'मोहम्मद अली का अंतिम संस्कार शुक्रवार को लुइसविल में'

महान बॉक्सर मोहम्मद अली की सार्वजनिक शवयात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन केंचुकी स्थित उनके गृह नगर लुइसविल में शुक्रवार को होगा।

Muhammad ali- India TV Hindi
Muhammad ali

स्काट्सडेल: महान बॉक्सर मोहम्मद अली की सार्वजनिक शवयात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन केंचुकी स्थित उनके गृह नगर लुइसविल में शुक्रवार को होगा। अली के एक पारिवारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, कामेडियल बिली क्रिस्टल और खेल पत्रकार ब्रायंट गमबेल अली की याद में संबोधन देंगे।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अली को पार्किंसन की बीमारी भी थी जिसने उनकी सांस लेने की समस्या को और ज्यादा गंभीर बना दिया था।

नहीं रहे बॉक्सिंग ‘ग्रेट’ मुहम्मद अली, जानिए उनके बारे में 10 अनसुनी बातें

पिछले कुछ सालों में अली को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें 2015 के शुरू में पेशाब संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अली तीन बार विश्व चैंपियन रहे हैं। 1964 में पहली बार यह खिताब जीतने के बाद वह 1974 और फिर 1978 में विश्व चैंपियन बने।