1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली ने दुनिया को कहा अलविदा

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली ने दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अली को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

muhammad ali- India TV Hindi
muhammad ali

नई दिल्ली: दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अली को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया था मोहम्मद अली की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर थी और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें पार्किनसन की बीमारी भी थी जिसने उनकी सांस लेने की समस्या को और ज्यादा गंभीर कर दिया था।

हालांकि इससे पहले अली के एक प्रवक्ता ने गुरुवार के शुरू में एक विज्ञप्ति भेजकर बताया था कि इस पूर्व हैवीवेट चैंपियन का सांस की तकलीफ के कारण एक अज्ञात अस्पताल में इलाज चल रहा था। 3 बार के विश्व चैंपियन रह चुके अली अंतिम बार पेशाब की नली में संक्रमण की वजह से जनवरी 2015 में अस्पताल में भर्ती हुए थे।

बॉक्सिंग छोड़ने के बाद 1984 में अली के पार्किनसन की बीमारी का पता चला था।