1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मुरे, सेरेना विलियम्स ने जीता इटेलियन ओपन ख़िताब

एंडी मुरे, सेरेना विलियम्स ने जीता इटेलियन ओपन ख़िताब

रोम: एंडी मुरे और सेरेना विलियम्स ने रविवार को क्रमश: इटेलियन ओपन एकल पुरुष और महिला ख़िताब जीत लिया। मुरे ने अपने 29वें जन्मदिन पर नोवाक दोकोविच को पहली बार क्ले कोर्ट पर 6-3, 6-3

Andy Murray, Serena Williams- India TV Hindi
Andy Murray, Serena Williams

रोम: एंडी मुरे और सेरेना विलियम्स ने रविवार को क्रमश: इटेलियन ओपन एकल पुरुष और महिला ख़िताब जीत लिया। मुरे ने अपने 29वें जन्मदिन पर नोवाक दोकोविच को पहली बार क्ले कोर्ट पर 6-3, 6-3 से हराया है जबकि कर सेरेना विलियम्स ने अमेरिका की ही मेडिसन कीज़ को 7-6 (5), 6-3 से हराकर काफी समय के बाद जीत का स्वाद चखा।

जीत के बाद मुरे ने कहा, "क्ले कोर्ट पर फाइनलल खेलना मेरे लिए नया अनुभव है। अपने केरिअर के इस दौर में नयी ऊंचाइयों पर पहुंचना अच्छी बात है।"

इस मौके पर मुरे को ट्राफ़ी के अलावा बर्थडे कैक भी दिया गया। उन्होंने ये ट्राफी अपनी तीन महीने के बेटी सोफिया ओलिविया को समर्पित की।

इसके पहले महिला फ़ाइनल में सेरेना ने कीज़ को हराकर नौ महीने के बाद कोई ख़िताब जीता। सेरेना ने इसके पहले अगस्त में सिनसिनाटी में ख़िताब जीता था लेकिन एक महीने बाद यूएस ओपन के सेमीफ़ाइनल में हार गईं थी। विलियम्स ने चौथी बार इटेलियन ओपन टाइटल जीता है।

मुरे ने रोम में पहली बार ख़िताब जीता है। अब एक हफ़्ते बाद फ्रेंच ओपन शुरु होने वाला है। मुरे इटेलियन ओपन ख़िताब जीतेने वाले दूसरे ब्रिटिश हैं। इसके पहले 1931 में पैट ह्यूज ने ये ख़िताब जीता था।

दोकोविच ने इसके पहले क्ले पर हुए चार मुकाबलों में मुरे को हराया है। फ़ाइनल के दौरान बारिश हो गई थी और जब रैफरी ने मैच शुरु कराने के फैसला किया तो दोकोविच ने इसका विरोद किया। उनका कहना था कि कोर्ट में फिसलन है। लेकिन रेफ़री ने उनकी बात नहीं मानी और मैच फिर शुरु करवाया।