1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: भारत के नागल बालक युगल वर्ग के चैम्पियन

विंबलडन: भारत के नागल बालक युगल वर्ग के चैम्पियन

लंदन: भारत के सुमीत नागल ने वियतनाम के नैम होंग ली के साथ रविवार को विंबलडन के बालक युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। नागल-होंग ली की आठवीं वरीय जोड़ी ने कोर्ट-1 पर हुए फाइनल

भारत के नागल विंबलडन...- India TV Hindi
भारत के नागल विंबलडन बालक युगल वर्ग के चैम्पियन

लंदन: भारत के सुमीत नागल ने वियतनाम के नैम होंग ली के साथ रविवार को विंबलडन के बालक युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। नागल-होंग ली की आठवीं वरीय जोड़ी ने कोर्ट-1 पर हुए फाइनल मैच में अमेरिका के रिली ओपेल्का और जापान के अकीरा सांटिलान की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में हरा दिया।

नागल-होंग ली ने रविवार को ही बालक एकल वर्ग के विजेता रहे ओपेल्का और सांटिलान की जोड़ी को मात्र एक घंटा तीन मिनट में 7-6(6-4), 6-4 से हरा दिया।

नागल-होंग ली ने अनुशासित खेल खेला और पहली सर्विस पर 41 में से 34 अंक अपनी झोली में डालने में सफल रहे तथा दो बार विपक्षी जोड़ी की सर्विस ब्रेक की।