1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PM मोदी ने रियो पैरालम्पिक में गोल्ड जीतने पर मारियप्पन को दी बधाई

PM मोदी ने रियो पैरालम्पिक में गोल्ड जीतने पर मारियप्पन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के ऊंची कूद के एथलीट मारियप्पन थांगावेलु को रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

narendra modi greets indian paralymic gold medal winner- India TV Hindi
narendra modi greets indian paralymic gold medal winner

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के ऊंची कूद के एथलीट मारियप्पन थांगावेलु को रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "भारत खुश है। रियो पैरालम्पिक में मारियप्पन को स्वर्ण जीतने और भाटी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई।"

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद T-42 स्पर्धा में मारियप्पन ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मारियप्पन के हमवतन और ऊंची कूद एथलीट वरुण सिंह भाटी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य अपने नाम किया। वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं।

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है।