नई दिल्ली: कानपुर में एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी डाली सिंह के साथ यह घटना घटी है। डॉली सिंह ने दो लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। शिकायत के बाद ही डॉली की पीटाई की गयी।
डॉली सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट का मामला सामने आया है। डॉली के चेहरे पर ज्यादा चोटें आयी हैं। और दूसरे अंगों पर भी चोट आई है। उन्हें करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर पीटा है।
ये है मामला-
तकरीबन एक महीने पहले कुछ स्थानीय लोगों ने डॉली के साथ बुरा बर्ताव किया था। डॉली ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के बाद ही कुछ लोगों ने उसे पीटा और धमकी भी दी की केस को आगे न बढ़ाया जाए।
पुलिस अब आई हरकत में-
कबड्डी खिलाड़ी डॉली सिंह के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस अब हरकत में आ गई है। कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 354, 452 और 325 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
साथ ही डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में ढिलाई बरतने में अगर किसी पुलिसवाले का रोल होगा, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अलग से कराया मेडिकल चेकअप-
डॉली के साथ मारपीट 16 जून को हुई थी। तब सरकारी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल चोट की बात आई थी, इसके बावजूद बाद में डॉली ने अलग से प्राइवेट मेडिकल चेकअप कराया था, इस आधार पर धाराएं बढ़ा दी गयी थी।