द हेग: नीदरलैंड्स ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 क्वॉलिफायर में ग्रुप-ए के मैच में बेलारूस को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। पिछले महीने स्वीडन के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद नीदरलैंड्स को यहां जीत की जरूरत थी। डे कुइर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोच डैन ब्लाइंड ने स्वीडन के खिलाफ मैदान में उतरने वाली टीम को ही इस मैच में उतारा। हालांकि उन्होंने मार्टिन स्टेकेलनबर्ग को जेरओएन जोएट के ऊपर तरजीह देते हुए गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही चोटिल दारयल जानमाट की जगह रिक कार्सडोर्प को टीम में जगह दी।
Belarus' Aleksey Rios celebrates after scoring his side's first goal | Photo: AP
एलेक्से रियोस | Photo: AP
नीदरलैंड्स के लिए पहला गोल क्विसी प्रोमेस ने 15वें मिनट में किया। प्रोमेस ने ही 31वें मिनट में एक और गोल कर टीम को 2 गोल से आगे कर दिया। पहले हाफ में 2 गोल से पिछड़ने वाली बेलारूस की टीम ने दूसरे हाफ की अच्छी शुरुआत की और 47वें मिनट में एलेक्से रियोस ने गोल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद बेलारूस की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
Wesley Sneijder, right, high-fives with Quincey Promes, left | Photo: AP
वहीं नीदरलैंड्स के लिए 55वें मिनट में डेवी क्लासेन और 64वें मिनट में विसेंट जानसेन ने 2 और गोल कर टीम को 4-1 से बड़ी जीत दिला दी। सोमवार को नीदरलैंड्स का मुकाबला एम्स्टर्डम में फ्रांस से होगा, वहीं बेलारूस. लक्जमबर्ग के खिलाफ भिड़ेगी।