1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन है अगला लक्ष्य: मुगुरुजा

विंबलडन है अगला लक्ष्य: मुगुरुजा

मौजूदा फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा का पूरा ध्यान आगामी विंबलडन चैंपियनशिप पर है। मुगुरुजा रैंकिंग पर ध्यान देने की जगह अपना पूरा ध्यान विंबलडन पर ही लगा रखा है।

garbine muguruza- India TV Hindi
garbine muguruza

मेड्रिड: मौजूदा फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा का पूरा ध्यान आगामी विंबलडन चैंपियनशिप पर है। मुगुरुजा रैंकिंग पर ध्यान देने की जगह अपना पूरा ध्यान विंबलडन पर ही लगा रखा है।

मुगुरुजा ने शनिवार को कहा कि वह इस समय रैंकिंग में नंबर-1 स्थान के बार में नहीं सोच रही हैं, बल्कि उनका पूरा ध्यान सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन चैंपियनशिप पर है। स्पेन की स्टार खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब के साथ विश्व नंबर-2 की कुर्सी भी हासिल की थी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, विंबल्डन के पिछले संस्करण में विलियमस के हाथों हार झेलने वाली मुगुरुजा ने इस बार भी सेरेना से मुकाबले की इच्छा जाहिर की है, लेकिन साथ ही कहा है कि ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि सेरेना का खिलाफ खेलना अच्छा रहेगा। वह टेनिस इतिहास की शानदार खिलाड़ी हैं।