1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविक ने ऐंडी मरे को हराकर जीता कतर ओपन खिताब

नोवाक जोकोविक ने ऐंडी मरे को हराकर जीता कतर ओपन खिताब

विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ऐंडी मरे को फाइनल मुकाबले में हराकर कतर ओपन खिताब जीत लिया।

Novak Djokovic | AP Photo- India TV Hindi
Novak Djokovic | AP Photo

दोहा: विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ऐंडी मरे को फाइनल मुकाबले में हराकर कतर ओपन खिताब जीत लिया। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविक से खिताबी मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-4 से हारने के बावजूद मरे वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के बाद मरे ने कहा, ‘इस मुकाबले में हार का सामना करना काफी मुश्किल है। यह टेनिस में उच्च स्तर का खेल था। नए साल की शुरुआत अच्छी हुई है और मैं अगले कुछ सप्ताहों में शुरू होने वाले टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा हूं।’ जोकोविक ने कहा, ‘सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल कर नए साल की शुरुआत करना सपने के सच होने जैसा है।’

Andy Murray and Novak Djokovic | AP Photo

नोवाक जोकोविच और ऐंडी मरे। (AP फोटो)

इस महीने आयोजित होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों को खिताब के लिए जद्दोजहद करते देखा जाएगा। जोकोविक ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के मौजूदा विजेता हैं। पिछले साल उन्होंने इसी टूर्नामेंट में ऐंडी मरे को हराकर छठी बार इस खिताब को जीता था।