1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल: राडेक स्टेपानेक को हराकर जोकोविच पहुंचे फाइनल में

रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल: राडेक स्टेपानेक को हराकर जोकोविच पहुंचे फाइनल में

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच यहां जारी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने अवीवा सेंटर में गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 37 साल के चेक गणराज्य के राडेक स्

novak- India TV Hindi
novak

टोरंटो: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच यहां जारी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने अवीवा सेंटर में गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 37 साल के चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया।

साल 2007 में यहां पहली बार हिस्सा लेने वाले जोकोविच ने 10 में से नौ बार यहां क्वार्टर फाइनल खेला है। साल 2014 में वह फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग के हाथों तीसरे दौर मे हार गए थे।

इसी तरह, स्टेनसिलास वावरिंका, केई निशिकोरी और मलोस राओनिक भी अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक ने भी अंतिम-16 दौर की बाधा पार कर ली है