1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओडिशा एफसी ने रोजेरियो रामोस को गोलकीपिंग कोच किया नियुक्त

ओडिशा एफसी ने रोजेरियो रामोस को गोलकीपिंग कोच किया नियुक्त

भारत की सीनियर और विभिन्न उम्र ग्रुप की राष्ट्रीय टीमों के अलावा रामोस सूडान राष्ट्रीय टीम के भी गोलकीपिंग कोच रह चुके हैं। 

Rogerio ramos- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @KOL_FOOTBALL Rogerio ramos

भुवनेश्वर| ओडिशा एफसी ने गुरूवार को ब्राजीली रोजेरियो रामोस को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले टीम का नया गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया। राष्ट्रीय टीम के पूर्व गोलकीपिंग कोच ने भुवनेश्वर की टीम के साथ दो साल के करार पर हस्ताक्षर किये हैं।

भारत की सीनियर और विभिन्न उम्र ग्रुप की राष्ट्रीय टीमों के अलावा रामोस सूडान राष्ट्रीय टीम के भी गोलकीपिंग कोच रह चुके हैं।

ओडिशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने रामोस की नियुक्ति पर कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि उनका हमारी कोचिंग टीम में जुड़ना काफी अच्छा रहेगा। ’’