ओलंपिक मेजबान जापान ने चीन की टीकाकरण की पेशकश को ठुकराया
ओलंपिक मेजबान जापान ने चीन की टीकाकरण की पेशकश को ठुकराया
Bhasha
Published : Mar 13, 2021 04:37 pm IST, Updated : Mar 13, 2021 04:37 pm IST
जापान की ओलंपिक मंत्री तामायो मारूकावा ने शुक्रवार को कहा कि आईओसी ने चीन के टीके के इस्तेमाल को लेकर जापान से परामर्श नहीं किया है और जापान के खिलाड़ी उसमें शामिल नहीं होंगे।
Image Source : APOlympic host Japan will not take part in China vaccine offer
टोक्यो। जापान ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा अनुमोदित चीन के उस प्रस्ताव को नहीं मानेगा जिसमें टोक्योओलंपिक और अगले साल खेले जाने वाले बीजिंग शीतकालीन खेलों में ‘भाग लेने वालों’ लिए टीकाकरण का प्रस्ताव दिया है।
जापान की ओलंपिक मंत्री तामायो मारूकावा ने शुक्रवार को कहा कि आईओसी ने चीन के टीके के इस्तेमाल को लेकर जापान से परामर्श नहीं किया है और जापान के खिलाड़ी उसमें शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि इस टीके को जापान में इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम टीकाकरण के बिना तोक्यो खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महामारी को रोकने के व्यापक उपाय कर रहे हैं। हम टीकाकरण को कोई शर्त नहीं बनाने के अपने सिद्धांत पर कायाम हैं।’’