नई दिल्ली: भारत की तरफ से रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने गई मैराथन धावक ओपी जैशा ने ओलंपिक कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वहां पीने का पानी तक नहीं रखा गया। जैशा ने कहा मैराथन के बाद उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिला। तीन घंटे तक ओपी जैशा बेहोश रहीं।
जैशा ने कहा, “हर देश का पानी था, ऐसा है मैराथन में कि हर देश अपना पर्सनल पानी और ड्रिंक्स सब कुछ रख सकता था...केन्या...केन्या नहीं...दुनिया के सभी देशों का खाना एथलीटों के लिए था, केवल हमारा बोर्ड खाली था...पता नहीं ये लोग क्या सोचा...किस वजह से रखा नहीं....। वहां इंडिया का फ्लैग नहीं था...फ्लैग देखने से बहुत ताकत मिलती है..मैं भगवान जितना अपने फ्लैग को प्यार करती हूं। हमारे लिए वहां कोई नहीं था।”