विंस्टन-सालेम (अमेरिका): भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान ने यहां एटीपी विंस्टन-सालेम ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेस-बेगेमान की जोड़ी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय जोड़ी लुकास कुबोट और नेनाज जिमोनजिक को सीधे सटों में मात दी।
भारत-जर्मनी की जोड़ी ने यहां हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के कुबोट और सर्बिया के जिमोनजिक की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
पेस और बेगेमान का सामना अब सेमीफाइनल में राबर्ट लिंड्सटेड और एसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मारिन दरांग्जा और डोमिनिक इंग्लोट की जोड़ी को 7-6 (12), 6-7(4), 10-8 से मात दी।