1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सबसे अधिक युगल मुकाबले जीतने वालों की सूची में छठे स्थान पर आ सकते हैं पेस

सबसे अधिक युगल मुकाबले जीतने वालों की सूची में छठे स्थान पर आ सकते हैं पेस

नयी दिल्ली: इस साल ओलंपिक में रिकार्ड सातवीं बार हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस जल्द ही एटीपी सर्किट में सबसे अधिक युगल जीत दर्ज करने वालों की

leander-paes- India TV Hindi
leander-paes

नयी दिल्ली: इस साल ओलंपिक में रिकार्ड सातवीं बार हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस जल्द ही एटीपी सर्किट में सबसे अधिक युगल जीत दर्ज करने वालों की सूची में छठे स्थान पर आ सकते हैं। पेस अगर एटीपी युगल टूट पर इस सत्र में 11 और मैच जीतने में सफल रहते हैं तो वह अमेरिका के शेरवुड स्टीवर्ट को पीछे छोड़कर सबसे अधिक युगल जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी की सूची में छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे। स्टीवर्ट 728 जीत के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि 17 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पेस के नाम पर 718 जीत दर्ज हैं।

पेस पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। मौजूदा सत्र में पेस का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है और वह मौजूदा सत्र में सिर्फ पांच जीत दर्ज कर पाए हैं। कनाडा के डेनियल नेस्टर के नाम सर्वाधिक 1010 जीत दर्ज हैं जबकि उनके बाद माइक ब्रायन (994), बाब ब्रायन (980), टाड वुडब्रिज (782) और मार्क नोल्स (744) का नंबर आता है।