1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सातवां ओलंपिक खेलने के लिये पेस को छोड़ना होगा मिश्रित युगल

सातवां ओलंपिक खेलने के लिये पेस को छोड़ना होगा मिश्रित युगल

नयी दिल्ली: लिएंडर पेस को सातवां ओलंपिक खेलने का अपना सपना पूरा करने के लिये मिश्रित युगल खेलने का मोह छोड़ना होगा क्योंकि रोहन बोपन्ना को मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं कि वह

leander-paes- India TV Hindi
leander-paes

नयी दिल्ली: लिएंडर पेस को सातवां ओलंपिक खेलने का अपना सपना पूरा करने के लिये मिश्रित युगल खेलने का मोह छोड़ना होगा क्योंकि रोहन बोपन्ना को मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं कि वह रियो ओलंपिक में पेस को पुरूष युगल में अपना जोड़ीदार चुन लें। बोपन्ना को एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में आने के कारण पुरूष युगल में सीधे प्रवेश मिला है। उन्हें अपना जोड़ीदार चुनने की सहूलियत भी मिल गई है।

बोपन्ना अगर पेस (विश्व रैंकिंग में 46) से निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ी को जोड़ीदार चुनते हैं तो पेस का रिकार्ड सातवां ओलंपिक खेलने का सपना टूट जायेगा। इसके मायने होंगे कि वह रियो नहीं जा सकेंगे। उच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी नहीं होने से भारत पुरूष युगल में एक ही टीम उतार सकता है। पेस को मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा के साथ खेलने का मोह छोड़ना होगा हालांकि 18 ग्रैंडस्लैम विजेता पेस ने पिछले 18 महीने में इस वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में पेस ने मार्तिना हिंगिस के साथ फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता है। एआईटीए कोशिश कर रहा है कि ओलंपिक से पहले कोई विवाद पैदा नहीं हो और हर किसी को खेलने का मौका मिले। बोपन्ना ने अभी तक अपनी पसंद नहीं बताई है लेकिन समझा जाता है कि एआईटीए उन्हें पेस के साथ जोड़ी बनाने को कहेगा।