A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से उबरने के बाद पीजीए टूर में साथ में खेलेंगे खिलाड़ी

कोरोना वायरस से उबरने के बाद पीजीए टूर में साथ में खेलेंगे खिलाड़ी

टूर ने कहा कि वाटनी ओहियो के डब्लिन स्थित मुरीफील्ड विलेज में पहले दो दौर फ्रिटली और मैकार्थी के साथ खेलेंगे।

Player, PGA Tour, Golf, Corona virus- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Golf

कोरोना वायरस के लिये ‘पाॉजीटिव’ पाये गये तीनों गोल्फर निक वाटनी, डायलन फ्रिटली और डेनी मैकार्थी एक साथ लेकिन अन्य खिलाड़ियों से अलग थलग रहकर पीजीए टूर के वर्कडे चैरिटी ओपन में खेलेंगे। 

इन तीनों खिलाड़ियों में अब इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। पीजीए टूर ने कोविड-19 की अपनी नीतियों में नवीनतम संशोधन में यह घोषणा की। वाटनी पीजीए टूर के पहले खिलाड़ी थे जिनका कोरोना वायरस के लिये परीक्षण परिणाम ‘पॉजीटिव’ आया था। 

इसके बाद फ्रिटली और मैकार्थी का परीक्षण भी ‘पॉजीटिव’ पाया गया था। 

टूर ने कहा कि वाटनी ओहियो के डब्लिन स्थित मुरीफील्ड विलेज में पहले दो दौर फ्रिटली और मैकार्थी के साथ खेलेंगे। ये तीनों हालांकि टूर्नामेंट के इंडोर सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।