नई दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) से डोपिंग मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद पहलवान नरसिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद मिले और मैडल जीतने का भरोसा दिलाया। ुन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पीएम ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और कहा है कि आप अच्छा करें और देश के लिए मेडल लेकर आएं। प्रधानमंत्री ने भी उम्मीद जताई कि नरसिंह देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने नरसिंह से बिना किसी तनाव के ओलंपिक में भाग लेने को कहा है। बाद नरसिंह ने प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा है। इसके अलावा उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में देश की जनता और मीडिया का सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने ने बताया है कि कुश्ती फेडरेशन पूरे विवाद के दौरान मेरे साथ खड़ा रहा। जो हुआ उसे अब मैं भूल जाना चाहता हूं। अब बस देश के लिए मेडल लाना है।
डोपिंग मामले में नरसिंह को नाडा से क्लीनचिट तो मिल गई, लेकिन उनके रियो जाने पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। नरसिंह के रियो में जाने पर अब अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ को करना है।
गौरतलब है कि इसी महीने इससे पहले डोप टेस्ट में स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद नाडा ने नरसिंह पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। रियो ओलंपिक में जाने के लिए अपने साथी खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार से कानूनी जंग जीतने वाले नरसिंह को नाडा ने साजिश का शिकार बताया था।